मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, योगी सरकार ने शुरू किए स्पोर्ट्स कॉलेजों में दाखिले

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, योगी सरकार ने शुरू किए स्पोर्ट्स कॉलेजों में दाखिले

क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, बॉक्सिंग समेत कई खेलों में मिलेगा उच्चस्तरीय प्रशिक्षण, मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया से प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच...

लखनऊ : योगी सरकार उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी क्रम में सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत लखनऊ, गोरखपुर, सैफई, फतेहपुर और सहारनपुर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6, 9 और 11 की कुल 518 संभावित रिक्त सीटों पर प्रवेश होगा।

दरअसल प्रदेश को सहारनपुर और फतेहपुर में दो नए स्पोर्ट्स कॉलेज मिल गए हैं। यहां सत्र 2026-27 से एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस तरह प्रदेश में कुल 5 स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया चालू है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है

योगी सरकार ने इस बार आवेदन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए यूडाइस पोर्टल से जारी पर्मानेंट एजुकेशन नंबर (पीईएन) को अनिवार्य कर दिया है।

इस बार बिना पर्मानेंट एजुकेशन नंबर (पीईएन) के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों के शैक्षिक रिकॉर्ड का सत्यापन यूडाइस प्लस पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। योगी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार नई योजनाओं और सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

इन पांचों स्पोर्ट्स कॉलेजों में अलग-अलग खेलों में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। लखनऊ के गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और वॉलीबॉल जैसे खेल संचालित होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें