मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रांसपोर्ट की आड़ में स्प्रिट तस्करी का खुलासा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रांसपोर्ट की आड़ में स्प्रिट तस्करी का खुलासा

पूर्वी चंपारण। जिला उत्पाद पुलिस,तुरकौलिया व रक्सौल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में स्प्रिट के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया (बैरिया) चौक के समीप एक पिकअप से एक हजार लीटर स्प्रिट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।इससे पूछताछ पर पता चला कि उक्त स्प्रिट वह रक्सौल स्थित आईपी रोडलाइंस नामक ट्रांसपोर्ट से लेकर आ रहा था।जिसकी सूचना पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल डीएसपी धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया। ट्रांसपोर्ट ऑफिस में छापेमारी की गई।जहां से करीब चार हजार लीटर स्प्रिट बरामद किया गया। जांच में पता चला कि ट्रांसपोर्ट में हार्डवेयर व अन्य कार्य की आड़ में यहां से स्प्रिट कि तस्करी की जा रही है। जिसका प्रयोग शराब बनाने में हो रहा है।एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि ट्रांसपोर्ट की आड़ में स्प्रिट की तस्करी की जा रही थी।इसको लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी के पांच कर्मियो को डिटेन किया गया है। ट्रांसपोर्ट के कागजात को जप्त कर इसके लिंकेज को खंगाला जा रहा है।जिसके बाद स्प्रिट तस्करी में शामिल लोगो का खुलासा होगा।उन्होने बताया कि जिले के सभी ट्रांसपोर्ट की जांच का आदेश दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें