मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को कुचला, दो बहनों की मौके पर मौत, मां-बहन गंभीर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को कुचला, दो बहनों की मौके पर मौत, मां-बहन गंभीर घायल

नागाैर। जिले के लाडनूं क्षेत्र में सोमवार रात गोरेडी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक स्कूटी को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस हादसे में स्कूटी सवार दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां और एक अन्य बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं।जानकारी के अनुसार, मंडा बासनी निवासी एवं वर्तमान में लाडनूं के सैनिक स्कूल के पास रहने वाला यह परिवार मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। हादसे में लाडा (12) और अंकिता (10) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी मां शारदा (47) और बड़ी बेटी अक्षिता (14) गंभीर रूप से घायल हो गईं।हादसे की सूचना मिलते ही लाडनूं के पार्षद इदरीश खान मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत लाडनूं के राजकीय अस्पताल पहुंचाया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत नाजुक बताते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। डिप्टी जितेंद्र सिंह और सीआई शंभुदयाल मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों मृत बच्चियों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार, शारदा के पति गिरधारी (50) लंबे समय से बीमार हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी शारदा पर ही थी, जो मेहनत मजदूरी कर अपनी तीन बेटियों का पालन-पोषण कर रही थीं। इस हादसे ने परिवार से दो मासूम बेटियों को हमेशा के लिए छीन लिया, जिससे इलाके में शोक की लहर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें