मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:04 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार पिता-बेटी की मौत; मां-बेटा घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार पिता-बेटी की मौत; मां-बेटा घायल

जयपुर,।

जयपुर में रविवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिता और तीन साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर मांस के टुकड़े बिखर गए। हादसे के बाद कार चालक करीब छह अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुए फरार होने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे हल्दीघाटी गेट के पास पकड़ लिया।

हादसा सांगानेर स्टेडियम के पास रविवार देर रात करीब 12:30 बजे हुआ। हादसे में बाइक सवार विष्णु (35) और उनकी तीन साल की बेटी श्रृष्टी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सहित पूरा परिवार सड़क पर काफी दूर जाकर गिरा और सड़क पर मांस के टुकड़े तक बिखर गए।

मालपुरा गेट थाना प्रभारी उदयभान यादव के अनुसार भरतपुर निवासी और वर्तमान में दुर्गापुरा में रह रहे विष्णु अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान चौरड़िया पेट्रोल पंप से सांगासेतु पुलिया की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने सांगानेर स्टेडियम के पास उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के चारों सदस्य गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के बाद कार चालक मौके पर रुकने के बजाय तेज रफ्तार से भागने लगा। भागते समय उसने सांगानेर थाने की ओर एलएमबी चौराहे के पास एक स्कूटी समेत करीब छह अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी। लगातार टक्कर की सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई और कार का पीछा शुरू किया।

पुलिस टीम ने पीछा करते हुए कार को हल्दीघाटी गेट के पास रोक लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी जब्त कर लिया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े परिवार के चारों सदस्यों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद विष्णु और उनकी तीन वर्षीय बेटी श्रृष्टी को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

वहीं विष्णु की पत्नी और बेटे को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों और कार चालक की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें