मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:03 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 16-17 जून को दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 16-17 जून को दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें

पटना। पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों की यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए 16-17 जून को विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों से अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकेंगे।

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 16 जून को कई परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। पाटलिपुत्र से शाम 8 बजे किशनगंज के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना होगी, जो बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया और कटिहार होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।

वहीं, पटना से रात 9 बजे नरकटियागंज के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जो पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, चकिया, बापूधाम मोतिहारी और बेतिया मार्ग से होकर गुजरेगी।

इसके अलावा, पाटलिपुत्र से रात 10 बजे अररिया के लिए भी एक स्पेशल ट्रेन चलेगी, जो बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया और कटिहार रूट से संचालित होगी।

पाटलिपुत्र से रात 11 बजे नवगछिया के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जो बेगूसराय और खगड़िया होते हुए जाएगी। वहीं, पटना से रात 11:30 बजे भभुआ के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना होगी, जो तारेगना, जहानाबाद, गया, डेहरी-ऑन-सोन और सासाराम मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।

17 जून को परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कई विशेष परीक्षा ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

पटना से सुबह 7:15 बजे गयाजी के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं, बक्सर से दोपहर 1:30 बजे दानापुर के लिए और शाम 6 बजे पटना के लिए विशेष ट्रेनें रवाना होंगी। किऊल से दोपहर 12:30 बजे गयाजी के लिए एक विशेष ट्रेन शेखपुरा और नवादा मार्ग से संचालित होगी, जबकि गयाजी से शाम 5:30 बजे किऊल के लिए वापसी विशेष ट्रेन नवादा-शेखपुरा रूट से चलेगी।

इसके अलावा, बख्तियारपुर से सुबह 8 बजे राजगीर के लिए स्पेशल ट्रेन बिहारशरीफ और नालंदा मार्ग से रवाना होगी।

राजगीर से दोपहर 1 बजे बख्तियारपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं, बख्तियारपुर से शाम 3:30 बजे राजगीर के लिए तथा राजगीर से शाम 6:15 बजे बख्तियारपुर के लिए एक-एक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे इन स्पेशल ट्रेनों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इन ट्रेनों का परिचालन केवल परीक्षा से संबंधित यात्रियों की सुविधा को देखते हुए किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें