मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

कर्नाटक की जेलों में विशेष सघन अभियान: मोबाइल फोन, चाकू और गांजा जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कर्नाटक की जेलों में विशेष सघन अभियान: मोबाइल फोन, चाकू और गांजा जब्त

बेंगलुरु। कर्नाटक की जेलों और सुधार गृहों में चलाए गए विशेष सघन अभियान में जेल अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद की। पिछले 36 घंटों में कई जेलों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जेल परिसरों से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, चाकू और मादक पदार्थ जब्त किए गए। सबसे ज्यादा कम्युनिकेशन डिवाइस मैसूर और बेंगलुरु की जेलों से बरामद किए गए।

जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान 6 मोबाइल फोन और 4 चाकू बरामद किए गए। वहीं, मैसूरु जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल फोन और 11 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। इसी तरह, बेलगावी जेल में बाहरी तत्वों द्वारा जेल परिसर के भीतर फेंके गए 366 ग्राम गांजा के साथ 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके अलावा, मैंगलोर जेल से 4 मोबाइल फोन और विजयपुरा जेल से 1 मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

कर्नाटक के डीजीपी (कारागार) आलोक कुमार ने इस कार्रवाई की जानकारी दी। आलोक कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि पिछले 36 घंटों में चलाए गए स्पेशल अभियान के दौरान, बेंगलुरु जेल से 6 मोबाइल फोन और 4 चाकू बरामद किए गए।

उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह, मैसूर जेल से 9 फोन और 11 सिम कार्ड और बेलगावी से 4 फोन और 366 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जो बाहर से जेल में फेंका गया था। इसके अलावा, मैंगलोर जेल से 4 फोन और विजयपुरा जेल से 1 फोन जब्त किया गया। डीजीपी आलोक कुमार ने आश्वासन दिया कि इस तरह के हमारे प्रयास जारी रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें