मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में लूट और छिनैती के खिलाफ खास अभियान, 37 अपराधी पकड़े, सोना-मोबाइल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में लूट और छिनैती के खिलाफ खास अभियान, 37 अपराधी पकड़े, सोना-मोबाइल बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तरी जिले में लूट, छिनैती और झपटमारी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने 17 अक्टूबर से 16 नवंबर तक एक महीने का विशेष अभियान चलाया है।

इस दौरान जिले के हर थाने में अलग-अलग टीमें बनाई गईं, जिनका एकमात्र काम पुरानी और नई छिनैती-लूट की घटनाओं को जल्दी से जल्दी सुलझाना है।

साथ ही रात-दिन गश्त बढ़ाई गई और संवेदनशील इलाकों में कभी भी अचानक चेकिंग की जा रही है, ताकि लोगों को पुलिस की मौजूदगी का एहसास हो।

पुलिस के मुताबिक, अभियान का नतीजा बहुत अच्छा रहा। कुल 19 बड़े मामले सुलझाए गए और 32 अपराधियों के अलावा 5 नाबालिग अपराधी (सीसीएल) सहित कुल 37 लोग गिरफ्तार किए गए। इनमें चोरी का माल खरीदने वाला एक रिसीवर भी शामिल है।

पुलिस ने अपराधियों से 30 ग्राम सोना, 13 मोबाइल फोन, छह बाइक, दो स्कूटी, एक ई-रिक्शा, चाकू और लोहे की रॉड जैसी चीजें बरामद कीं। ये सभी चीजें वारदातों में इस्तेमाल हुई थीं।

इस अभियान में चांदनी चौक, कोतवाली, तिमारपुर, सब्जी मंडी, गुलाबी बाग, लाहौरी गेट, और सिविल लाइंस जैसे इलाकों में हुई कई सनसनीखेज वारदातें सुलझीं। कोड़िया पुल के पास एक शख्स से सोने की चेन, मोबाइल और हैंडबैग लूटा गया था।

दोनों लुटेरे पकड़े गए। सब्जी मंडी में सुबह-सुबह एक महिला की चेन छीनकर उन पर लाठी-डंडों से हमला किया गया था। पूरा गैंग पकड़ा गया। सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन के बाहर पोस्टर लगाते समय एक शख्स का फोन छीना गया था। वह फोन भी बरामद हो गया। इसी तरह नया आईफोन 16 प्रो और कई महंगे फोन भी अपराधियों के पास से मिले।

उत्तरी जिले के डीसीपी जतिन नरवाल ने बताया कि ज्यादातर अपराधी नशे की लत में ये वारदातें करते थे और कई पहले भी जेल जा चुके हैं। अभियान की सफलता से लोगों को राहत मिली है और अब भी छिनैती-लूट के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। आने वाले दिनों में ऐसे विशेष अभियान और तेजी से चलाए जाएंगे, ताकि दिल्ली की सड़कें और गलियां पूरी तरह सुरक्षित रहें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें