मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी पुलिस के विशेष कुर्की अभियान से अपराधियो में दहशत,दनादन कर रहे आत्मसमर्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोतिहारी पुलिस के विशेष कुर्की अभियान से अपराधियो में दहशत,दनादन कर रहे आत्मसमर्पण

पूर्वी चंपारण।एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले में चलाये जा रहे विशेष कुर्की अभियान से अपराधियो में भय व्याप्त है।अभियान के बाद वर्षो से फरार चल रहे अभियुक्त लगातार पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर रहे है।रविवार को पूरे जिले में एक बार फिर अभियान चलाया गया। जिसमे कई जगहो पर एसपी स्वयं मौजूद रहे।इस दौरान उन्होने बताया कि माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद पूरे जिले में कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई, जिसमें 238 फरार चल रहे अपराधियों के घर पुलिस पहुंची।इस क्रम में 32 घरों की कुर्की की कार्रवाई की गई, 39 अभियुक्तों ने कुर्की के भय से आत्मसमर्पण किया।वही 32 फरार अभियुक्तों की मौके से गिरफ्तारी की गई। 26 अभियुक्त नो एसेट पाये गये। 48 कुर्की के फरार अभियुक्त मृत पाये गये।जबकि 61अभियुक्तो ने अपना जमानत रिकॉल जमा कराया।एसपी ने बताया कि इस अभियान में जिले के सभी डीएसपी,अंचल पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्ष एक साथ जुटे।जिन्होने हत्या, लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी, एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य मामलों के फरार अभियुक्तो के विरूद्ध कुर्की की कारवाई की।इस अभियान के दौरान बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा गांव से 31 वर्षों से फरार अभियुक्त पिता-पुत्र ने सरेंडर किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें