मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

स्पेशल सेल ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का सदस्य दबोचा, 11 पिस्टल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
स्पेशल सेल ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का सदस्य दबोचा, 11 पिस्टल बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में अपराधियों तक पहुंच रहे अवैध हथियारों की सप्लाई लाइन पर स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से .32 बोर की 11 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 11 अतिरिक्त मैगजीन बरामद की गई हैं। ये हथियार मध्य प्रदेश से लाकर दिल्ली-एनसीआर के अपराधियों को सप्लाई किए जाने थे।स्पेशल सेल (सदर्न रेंज) के पुलिस उपायुक्त आलाप पटेल ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुरैना (मध्य प्रदेश) निवासी मानपाल (22) के रूप में हुई है। आरोपित एमपी के हथियार सप्लायरों से पिस्टल खरीदकर दिल्ली और एनसीआर के बदमाशों तक पहुंचाने का काम करता था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि स्पेशल सेल को लगातार सूचना मिल रही थी कि दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टर और कुख्यात अपराधी मध्य प्रदेश के हथियार निर्माताओं और डीलरों से अत्याधुनिक पिस्टल मंगवा रहे हैं। इसी कड़ी में इंस्पेक्टर रणजीत सिंह और इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने करीब एक महीने तक नेटवर्क पर नजर रखी और गिरोह के कुछ सदस्यों की पहचान की।.पुलिस उपायुक्त के अनुसार 9 दिसंबर को स्पेशल सेल को पुख्ता सूचना मिली कि मानपाल हथियारों की खेप लेकर मध्य प्रदेश के सेंधवा से दिल्ली आ रहा है और सराय काले खां इलाके में डिलीवरी देने वाला है। इसके बाद टीम ने मौके पर जाल बिछाया और देर रात आरोपित को घेरकर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 11 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 11 मैगजीन बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपित ने खुलासा किया कि वह पहले भी मध्य प्रदेश से 25 से अधिक पिस्टल लाकर दिल्ली-एनसीआर में अपराधियों को सप्लाई कर चुका है। बरामद हथियार भी बदमाशों तक पहुंचाए जाने थे। फिलहाल पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और एमपी स्थित हथियार सप्लायरों की तलाश में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें