मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

सक्षम जयपुर अभियान के तहत शुक्रवार से विशेष शिविरों का आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सक्षम जयपुर अभियान के तहत शुक्रवार से विशेष शिविरों का आयोजन

जयपुर। जयपुर जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘सक्षम जयपुर अभियान’ के तहत विशेष योग्यजनों एवं वृद्धजनों की सहायता के लिए नगर निगम क्षेत्रों में शुक्रवार 12 सितंबर से विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। राज्य सरकार की बजट घोषणा एवं भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना तथा एडीआईपी योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले इन शिविरों में जिले में विशेष योग्यजन एवं बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे।जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को शिविरों में प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक राहत पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। जिला कलक्टर ने सभी पात्र व्यक्तियों से अपील की है कि वे निर्धारित शिविरों में उपस्थित होकर उपकरणों का लाभ उठाएं और इस अभियान को सफल बनाएं।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक बी.पी. चंदेल ने बताया कि ‘सक्षम जयपुर अभियान’ के प्रथम चरण में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हीकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें पात्र लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता अनुसार ट्राई-साइकिल, व्हीलचेयर, कैलिपर, वॉकिंग स्टिक, कमर व घुटने की बेल्ट, सर्वाइकल कॉलर, बैशाखी, वॉकर, ट्राइपॉड, श्रवण यंत्र, कृत्रिम डेन्चर एवं चश्में उपलब्ध करवाए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें