मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

छपरा में पीएम सूर्य घर योजना का विशेष कैंप, 9 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छपरा में पीएम सूर्य घर योजना का विशेष कैंप, 9 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

सारण\। जिले के सभी 20 प्रखंडों में 9 अगस्त तक प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर आयोजित इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य पात्र परिवारों को योजना का सीधा लाभ पहुंचाना और सोलर रूफटॉप संस्थापन में सहायता प्रदान करना है।

जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने के निर्देश दिए हैं। शिविर में आने वाले लाभार्थियों को योजना की पात्रता, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी, बैंक ऋण सुविधा और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है।

प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए प्रत्येक शिविर में संबंधित प्रखंड के जूनियर इंजीनियर, अधिकृत वेंडर्स, बैंक प्रतिनिधि और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। साथ ही, पूर्व में लाभान्वित उपभोक्ता अपने अनुभव साझा कर नए आवेदकों को प्रेरित कर रहे हैं। बैंक प्रतिनिधि ऋण संबंधी जानकारी दे रहे हैं।

वहीं तकनीकी टीम आवेदन से लेकर रूफटॉप स्थापना तक सहायता कर रही है। जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 9 अगस्त तक आयोजित इन शिविरों में भाग लेकर योजना का लाभ उठाएं और हरित ऊर्जा को अपनाकर अपने बिजली बिल में कमी लाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें