मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

बीजेपी के 'संकल्प पत्र' में 70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों के लिए खास -भाजपा विकास और विरासत दोनों में रखती है विश्वास :पीएम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बीजेपी के 'संकल्प पत्र' में 70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों के लिए  खास  -भाजपा विकास और विरासत दोनों में रखती है विश्वास :पीएम

बीजेपी के 'संकल्प पत्र' में 70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों के लिए खास

-भाजपा विकास और विरासत दोनों में रखती है विश्वास :पीएम

पटना।भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में हर वर्ग के लिए कुछ ना कुछ खास योजना लाया है। पीएम ने कहा है कि, भाजपा विकास और विरासत दोनों में विश्वास रखती है। पीएम मोदी ने अपने संकल्प पत्र में मध्य, उच्च और निम्न वर्ग के बुजुर्गों के लिए खाल ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि बुजुर्गों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि वे अपनी बीमारियों का इलाज कैसे कराएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि बीजेपी ने फैसला किया है कि ट्रांसजेंडर समुदाय आयुष्मान भारत योजना के दायरे में आएगा।उन्होंने कहा कि, मध्यम वर्ग के लिए तो यह चिंता और भी गंभीर है। जिसे देखते हुए बीजेपी ने अब ये संकल्प लिया है कि 70 साल से ज्यादा उम्र के हर व्यक्ति को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा। हर वर्ग के लोग यानी (उच्च, मध्य और निम्न) इसका लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि, पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का इंतजार रहता है। इसका कारण यह है कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने अपने हर वादे को जमीन पर उतारा है। हमारा संकल्प पत्र को भारत के चार स्तंभ युवा, नारी, किसान और गरीब को मजबूत कर रहा है। भाजपा के संकल्प पत्र में युवा भारत के युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंव है। उन्होंने कहा कि, मुफ्त राशन की घोषणा अगले पांच सालों तक जारी रहेगी। भोजन पोषक हो। पीएम ने कहा कि, हमारा फोकस जीवन की गरिमा पर, जीवन की गुणवत्ता और निवेश से नौकरी पर है। पाइप से सस्ती गैस हर घर तक पहुंचाएंगे। जनऔषधि से सस्ती दवाईयां मिलती रहेगी। मुद्रा योजना के लोन की सीमा 20 लाख होगा। गरीबों के लिए 3 करोड़ घर बनाए जाएंगे। राष्ट्रीय सहकारिता योजना लाएंगे। महिलाओं के लिए खेल में आगे लाने के लिए विशष कार्यकर्म कराए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें