मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

स्पेन के प्रधानमंत्री ने जंगल की आग पर नागरिक सुरक्षा आपातकाल की घोषणा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मैड्रिड, 20 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा है कि जंगल में लगी आग को देखते हुए उनकी सरकार नागरिक सुरक्षा आपातकाल की घोषणा करने जा रही है।

सांचेज़ ने यह घोषणा मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम स्पेन के कैसरेस में अग्निशमन नियंत्रण केंद्र के दौरे के दौरान की। कैसरेस, गैलिसिया और कैस्टिला-लियोन के उत्तर-पश्चिमी हिस्से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में शामिल हैं।

सिचुएशन को "आपदा" बताते हुए सांचेज़ ने कहा कि सरकार मदद करेगी। इसमें आग से नुकसान झेलने वालों को मुआवजा भी दिया जाएगा।

यूरोपीय वन अग्नि सूचना प्रणाली के अनुसार, 2025 में अब तक स्पेन में 3.82 लाख हेक्टेयर से ज्यादा जमीन जल चुकी है। हैरानी की बात यह है कि इसमें से 3 लाख हेक्टेयर से ज्यादा इलाका सिर्फ पिछले दो हफ्तों में ही राख हो गया।

क्षेत्रीय आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, इस महीने अब तक 4 लोगों की मौत हुई है और 30,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

सांचेज़ ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटना बहुत ज़रूरी है और यही इस संकट की मुख्य वजह है।

उन्होंने कहा, "हम सिर्फ आग लगने के बाद कार्रवाई करने तक सीमित नहीं रह सकते। हमें पहले से तैयारी करनी होगी, ताकि आग लगने पर नुकसान कम हो।"

ग्लोबल वार्मिंग की वजह से दुनिया भर में हीटवेव ज्यादा लंबे समय तक, ज़्यादा तेज़ और बार-बार आने लगी हैं। हीटवेव के कारण हवा, पेड़-पौधों और मिट्टी में नमी कम हो जाती है। इससे पेड़-पौधे आसानी से जलने वाले ईंधन जैसे बन जाते हैं, जिससे जंगल की आग पर काबू पाना और मुश्किल हो जाता है।

इस गर्मी में यह घटना पूरे दक्षिणी यूरोप में आग बढ़ने का कारण बनी है, लेकिन खासकर स्पेन इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। हालांकि, मंगलवार को वहां कुछ राहत मिली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें