मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:45 · नई दिल्ली संस्करण

अपराध पर लगाम नहीं तो होगी कार्रवाई, सीवान एसपी ने थानाध्यक्षों को दिखाई सख्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अपराध पर लगाम नहीं तो होगी कार्रवाई, सीवान एसपी ने थानाध्यक्षों को दिखाई सख्ती

सीवान। जिले में बढ़ते अपराध और लंबित मामलों को लेकर शनिवार को आयोजित अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा का कड़ा तेवर देखने को मिला।समाहरणालय सभागार में हुई बैठक में एसपी ने साफ शब्दों में कहा कि अपराध नियंत्रण में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हत्या, आर्म्स एक्ट और संगीन मामलों में तेजी से चार्जशीट दाखिल कर अपराधियों को सजा दिलाने का निर्देश दिया गया।बैठक में जिले के सभी थानाध्यक्षों, डीएसपी और शाखा प्रभारियों की मौजूदगी में फरार अपराधियों, जेल से छूटे बदमाशों और सक्रिय अपराधकर्मियों की सूची अपडेट कर तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया गया। एसपी ने वारंट, कुर्की और गिरफ्तारी अभियान को तेज करने का निर्देश देते हुए कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसने में किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई, अपराध से अर्जित संपत्ति जब्ती और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्ती बढ़ाने पर भी जोर दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने साफ किया कि कंट्रोल रूम से मिलने वाली शिकायतों पर 15 मिनट के भीतर रिस्पांस हर हाल में देना होगा.थानों में आने वाले फरियादियों के साथ व्यवहार को लेकर भी एसपी ने सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों के साथ अभद्रता या लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई तय होगी. सभी थानों में आगंतुक पंजी संधारित करने और रात्रि गश्ती को मजबूत बनाने का निर्देश भी दिया गया।बैठक के दौरान महाराजगंज थानाध्यक्ष को “एसएचओ ऑफ द मंथ” घोषित किया गया, जबकि बेहतर अनुसंधान कार्य करने वाले सात पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। अपराध गोष्ठी में एसपी का पूरा फोकस अपराध नियंत्रण, तेज कार्रवाई और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने पर रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें