मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:44 · नई दिल्ली संस्करण

यूसीसी पर सपा नेता का भाजपा पर निशाना, बोले- ‘हिंदू-मुस्लिम करने के अलावा कुछ नहीं’

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूसीसी पर सपा नेता का भाजपा पर निशाना, बोले- ‘हिंदू-मुस्लिम करने के अलावा कुछ नहीं’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का पास हिंदू-मुस्लिम करने के अलावा और कुछ नहीं है। वे महंगाई, रोजगार या किसानों के बारे में बात नहीं कर सकते।

यूसीसी पर समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने कहा, "इस पार्टी (भाजपा) के पास हिंदू-मुस्लिम करने के अलावा और कुछ नहीं है। वे महंगाई, रोजगार या किसानों के बारे में बात नहीं कर सकते। जब ये कुछ नहीं कर सकते हैं तो रात के अंधेरे में बीते दिनों मुस्जिद पर बुलडोजर चलाया। ये कभी 'वंदे मातरम' को लेकर आ जाते हैं।

अब यूसीसी लेकर आए हैं।"

उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमानों की आबादी दूसरी सबसे बड़ी है। सिर्फ मुसलमान ही नहीं, इस्लाम, सिख और ईसाई को मानने वाले सभी लोगों के अपने धार्मिक नियम होते हैं। एसटी हसन ने आगे कहा कि यूसीसी लाकर माहौल खराब करने की कोशिश है।

यूसीसी पर अमित शाह के बयान को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "सरकार की तरफ से कई बातें की गईं, जो आज ठंडे बस्ते में हैं, चाहे वह महिलाओं का आरक्षण या 'वन नेशन-वन इलेक्शन'। जनता का इनके प्रति अविश्वास है। इसलिए ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दिए जाते हैं।"

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने अखिलेश यादव के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि यह राष्ट्र को बांटने की साजिश है।

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पूरे देश के लिए आनी चाहिए और संसद में चर्चा होनी चाहिए। जो लोग राज्यवार यूसीसी लाने की कोशिश कर रहे हैं क्या वह देश को बांटना चाहते हैं या देश में कई कानून बनाना चाहते हैं।

एक तरफ ये (भाजपा) कहते हैं कि 'एक विधान और एक निशान', जबकि दूसरी तरफ राज्यवार यूसीसी ला रहे हैं। इसका मतलब है कि भाजपा शासित राज्यों को आप राष्ट्र मानते हैं।

उन्होंने कहा कि यह भाजपा के 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग की यह साजिश है। इसको बेनकाब किया जाएगा और जब बेनकाब होते हैं तो यूसीसी के तमाम फुल फॉर्म सामने आते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें