मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

दुर्गा पूजा को लेकर एसपी ने जारी किए गाइड लाइन,पूजा समितियों को लाइसेंस लेना जरूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुर्गा पूजा को लेकर एसपी ने जारी किए गाइड लाइन,पूजा समितियों को लाइसेंस लेना जरूरी

पूर्वी चंपारण। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने दुर्गा पूजा को लेकर सरकार के निर्देशों को लोगो के बीच साझा किया है।उन्होंने कहा है कि जिले के सभी पूजा समितियों को जहां मूर्ति स्थापित होते है,उन्हे लाइसेंस लेना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस की कोई मूर्ति स्थापित नहीं की जाएगी।इसके अलावे सरकार के निर्देशानुसार डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। पूजा पंडाल और विसर्जन जुलूस में डीजे के इस्तेमाल करने वालो पर कड़ी कानूनी कारवाई की जाएगी।उन्होने कहा कि दुर्गा पूजा के मौके पर 4000 पुलिस बल की विशेष तैनाती की जा रही है। इसके अलावे 40 क्विंक रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया है जो किसी भी सूचना पर त्वरित रूप से पहुंचेगी।सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी,किसी तरह का अफवाह फैलाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की गई है।इसके लिए पुलिस के मीडिया और टेक्निकल सेल को कई जरूरी निर्देश दिए गए है।पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है। वही पूजा स्थल के आसपास या विसर्जन में किसी तरह का आर्म्स लेकर जाना प्रतिबंधित होगा। विसर्जन प्रशासनिक निर्देश के मुताबिक दिए गए रूट चार्ट पर करना अनिवार्य होगा। वही समिति के सक्रिय सदस्य स्थानीय थाने में अपना मोबाइल नंबर अवश्य देंगे। कुल मिलाकर दुर्गापूजा की लेकर प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें