मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

विकास के केंद्र में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना आवश्यक: एसपी सिंह बघेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 23 फरवरी । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य

मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शुक्रवार को पहले राष्ट्रीय सार्वजनिक

स्वास्थ्य भारत सम्मेलन (एनपीएचआईसीओएन-2024) का उद्घाटन किया। यह तीन

दिवसीय सम्मेलन 23 से 25 फरवरी, 2024 तक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के तहत

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

इस मौके पर प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि एक स्वस्थ

आबादी न केवल अधिक उत्पादक होती है बल्कि प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना

करने में भी अधिक सक्षम होती है। इसलिए विकास के केन्द्र में स्वास्थ्य को

प्राथमिकता देना बेहद आवश्यक है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बड़ी

आबादी, तेजी से हो रहे शहरीकरण और बढ़ती स्वास्थ्य देखभाल जरूरतों के साथ

चुनौतियां भी विशाल हैं। हालांकि, इन चुनौतियों के बीच नवाचार करने, सहयोग

करने और सभी के लिए एक स्वस्थ और अधिक समृद्ध भविष्य का मार्ग प्रशस्त

करने के अद्वितीय अवसर छिपे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सम्मेलन देश में

सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंताओं और प्रासंगिक संबद्ध स्वास्थ्य प्रथाओं पर

अनुभवों और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के लिए एक साझा मंच प्रदान

करेगा।

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने महामारी के दौरान कोरोना

के प्रसार को रोकने के लिए अथक प्रयास करने के लिए एनसीडीसी की सराहना की।

उन्होंने कहा कि भारत को स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने के लिए अपने

स्वास्थ्य केंद्रों के मजबूत नेटवर्क विशेषकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर

निर्भर रहना होगा। उन्होंने शोधकर्ताओं से अनुसंधान के लिए अच्छी पद्धतियों

पर टिके रहने का आग्रह किया ताकि भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी आपात

स्थितियों से आसानी से निपटा जा सके। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व

चंद्रा ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की उन्नति के लिए नीति विकास और हस्तक्षेप

के समर्थन में सम्मेलन की भूमिका को रेखांकित किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें