मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

दक्षिण त्रिपुरा: जमीन के अंदर छिपा रखा था दो क्विंटल गांजा, पुलिस ने किया बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दक्षिण त्रिपुरा: जमीन के अंदर छिपा रखा था दो क्विंटल गांजा, पुलिस ने किया बरामद

दक्षिण त्रिपुरा। जिले में मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक घर के अंदर छिपाया गया बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 2:10 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच बारी पुलिस स्टेशन की टीम ने मिलकर एक छापेमारी की और तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई बेलोनिया सब-डिविजन के तहत आने वाले वेस्ट पिपरियाखोला, साधुपारा के रहने वाले अमल दास (52) के घर पर की गई।

तलाशी के दौरान एक नए बने घर की खुदाई करने पर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 6 प्लास्टिक के ड्रम और 5 प्लास्टिक की बोरियां बरामद हुईं। इन बोरियों में 210.5 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। इलाके में पुलिस की मौजूदगी का पता चलते ही घर का मालिक और उसका बेटा वहां से भाग गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसी तरह उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 9 जून को पुलिस ने लगभग छह क्विंटल गांजा जब्त करते हुए ड्रग तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ किया था। बरामद किए गए नशीले पदार्थ की कीमत ब्लैक मार्केट में लगभग 10 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच और वेस्ट जोन पुलिस के एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई।

टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक को रोका और तलाशी ली तो गांजे की पूरी खेप बरामद हुई। अधिकारियों का मानना ​​है कि बरामद की गई खेप कई जिलों में फैले एक बड़े डिस्ट्रीब्यूशन ऑपरेशन का हिस्सा थी।

वहीं, यूपी के देवरिया जिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स के एक संयुक्त ऑपरेशन में गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क को खत्म कर दिया था। अधिकारियों ने 406.8 किलोग्राम गांजा जब्त किया और ड्रग तस्करी की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें