मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

दक्षिण कोरिया का दावा, 'हमारी हवाई सीमा में दाखिल हुए चीन-रूस के विमान'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दक्षिण कोरिया का दावा, 'हमारी हवाई सीमा में दाखिल हुए चीन-रूस के विमान'

सोल। दक्षिण कोरिया की सेना ने शनिवार को बताया कि लगभग 10 चीनी और रूसी सैन्य विमान संक्षिप्त रूप से देश के पूर्वी और दक्षिणी समुद्री क्षेत्रों के ऊपर स्थित कोरिया एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (केएडीआईजेड) में दाखिल हुए और फिर बाहर निकल गए।

योनहाप न्यूज एजेंसी ने ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के हवाले से बताया कि चीनी और रूसी सैन्य विमान क्रमवार तरीके से एयर डिफेंस जोन में प्रवेश करने के बाद वापस लौट गए।

बताया गया है कि इनमें बमवर्षक और लड़ाकू विमान शामिल थे, हालांकि उन्होंने दक्षिण कोरिया के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन नहीं किया।

दक्षिण कोरियाई सेना ने विमानों के केएडीआईजेड में प्रवेश करने से पहले ही उनकी पहचान कर ली और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए वायुसेना के लड़ाकू विमान तैनात कर दिए।

जानकारी के अनुसार, एयर डिफेंस जोन वास्तविक संप्रभु हवाई क्षेत्र नहीं होता, बल्कि यह एक ऐसा क्षेत्र होता है जहां विदेशी विमानों से पहचान सुनिश्चित करने की अपेक्षा की जाती है, ताकि किसी भी अनजाने टकराव से बचा जा सके।

जेसीएस के एक अधिकारी के अनुसार, यह घटना संभवतः दोनों देशों के बीच चल रहे संयुक्त हवाई अभ्यास के दौरान हुई है।

पिछले वर्ष (9 दिसंबर 2025) की घटना के बाद ये एक और घटना है, जब चीन और रूस के नौ सैन्य विमान केएडीआईजेड में प्रवेश कर गए थे, जिसके बाद सोल ने दोनों देशों के रक्षा प्रतिनिधियों से औपचारिक विरोध दर्ज कराया था।

तब दो चीनी सैन्य विमान और सात रूसी विमान दक्षिण कोरिया के पूर्वी और दक्षिणी समुद्री क्षेत्रों के ऊपर थोड़े समय के लिए दाखिल हुए और फिर बाहर निकल गए थे। इस घटना के बाद किसी भी संभावित अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए दक्षिण कोरियाई सेना ने अपने वायुसेना के लड़ाकू विमान तुरंत तैनात कर दिए थे।

2019 से अब तक, दोनों देशों ने संयुक्त अभ्यासों के दौरान बिना पूर्व सूचना के वर्ष में एक या दो बार अपने सैन्य विमान केएडीआईजेड में भेजे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें