मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार साउथ अफ्रीकी टीम, कोच ने बताया क्या है प्लान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीकी टीम 2 सितंबर से इंग्लैंड दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी। कोच ऐशवेल प्रिंस निराश हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए बल्लेबाजों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज जीती थी, लेकिन कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका। कोच इससे निराश हैं।

ऐशवेल प्रिंस ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा, वनडे सीरीज में किसी भी साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज का शतक न बना पाना निराशाजनक है, लेकिन लेकिन सच कहूं तो, हमारा फोकस प्रभाव डालने पर ज्यादा है। हम नहीं चाहते कि किसी खिलाड़ी के दिमाग में सिर्फ शतक बनाने का ही ख्याल रहे और वह खुद को उसी ओर ले जाए।

उन्होंने कहा, "हम खासकर उन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना चाहते हैं, जो अपनी पारी के उस दौर में हों, कि अगर उन्हें लगता है तो वह आक्रामक खेल दिखाएं। कभी-कभी वह शतक तक पहुंच जाएंगे और अगर ऐसा नहीं कर पाए, अगर वह जल्दी आउट हो गए, तो यह खेल का ही हिस्सा है।"

कोच ने कहा, "हम अपने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं कि वह आखिरी पावरप्ले से पहले उस मौके का फायदा उठाएं, जब एक अतिरिक्त फील्डर सर्कल के अंदर होता है। अगर आप शानदार फॉर्म में हैं और अटैकिंग खेलना चाहते हैं, तो ऐसा जरूर करें।"

साउथ अफ्रीकी टीम 2 सितंबर को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलेगी, जिसके बाद 4 सितंबर को लंदन में दूसरा मुकाबला आयोजित होगा। सीरीज का तीसरा मैच साउथेम्प्टन में 7 सितंबर को खेला जाएगा।

इसके बाद दोनों देशों के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मैच 10 सितंबर को कार्डिफ में आयोजित होगा। अगले दो मुकाबले 12 और 14 सितंबर को क्रमश: मैनचेस्टर और नॉटिंघम में खेले जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें