मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या के चार दोषियों की उम्रकैद की सजा निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 12 फरवरी। दिल्ली हाई कोर्ट ने टीवी पत्रकार सौम्या

विश्वनाथन की हत्या के चार दोषियों की उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया

है। जस्टिस सुरेश कैत की अध्यक्षता वाली बेंच ने रवि कपूर, अमित शुक्ला,

अजय कुमार और बलजीत मलिक की सजा को निलंबित करने का आदेश दिया है।

कोर्ट

ने कहा कि चारों दोषी करीब 14 वर्षों से जेल में बंद हैं। ऐसे में इनकी

सजा निलंबित की जाती है। कोर्ट ने कहा कि सजा को चुनौती देने वाली दोषियों

की अपील पर फैसला होने तक सजा निलंबित रहेगी। साकेत कोर्ट ने सौम्या

विश्वनाथन की हत्या के मामले में रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलबीर मालिक और

अजय कुमार को मकोका की धारा 3(1)(i) का भी दोषी पाया था। इसलिए कोर्ट ने 25

नवंबर, 2023 को इन चारों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने

चारों पर हत्या के लिए 25 हजार रुपये और मकोका के लिए एक लाख रुपये का

जुर्माना भी लगाया था। इनमें रवि कपूर और अमित शुक्ला को 2009 में आईटी

एक्जीक्यूटिव जिगिषा घोष मर्डर केस में भी दोषी करार दिया जा चुका है।

कोर्ट

ने टीवी पत्रकार की हत्या मामले के चौथे आरोपित अजय सेठी को भारतीय दंड

संहिता की धारा 411 और मकोका की धारा 3(2) और 3(5) के तहत दोषी पाया था।

इसलिए कोर्ट ने अजय सेठी को तीन साल की कैद की सजा सुनाने के साथ और पांच

लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। दरअसल, टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की

हत्या 30 सितंबर, 2008 की रात में अपने दफ्तर से लौटते वक्त नेल्सन मंडेला

रोड पर कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक हत्या का मकसद लूटपाट था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें