मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:54 · नई दिल्ली संस्करण

‘पैडल द बीट-संडे ऑन साइकिल’ अभियान का शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने किया नेतृत्व

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
‘पैडल द बीट-संडे ऑन साइकिल’ अभियान का शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने किया नेतृत्व

नई दिल्ली। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने रविवार को जनकपुरी में आयोजित साइकिलिंग अभियान "पैडल द बीट-संडे ऑन साइकिल" में साइकिल रैली का नेतृत्व किया। फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।साइकिल रैली की शुरुआत एसकेवी, ए-ब्लॉक, जनकपुरी से हुई और यह सीएम श्री स्कूल, सी-4ई, जनकपुरी (गेट नं. 3) तक पहुंची। पूरे साइकिल मार्ग में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था। बच्चों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और फिटनेस प्रेमियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली का संदेश दिया।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि साइकिलिंग केवल खेल या व्यायाम नहीं है बल्कि स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और जिम्मेदार नागरिकता की पहचान है।आज के समय में जब सब लोग मोटापे और बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, ऐसे में उनको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना आवश्यक है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनकपुरी के लोगों को साइकिल को पर्यावरण-अनुकूल एवं टिकाऊ परिवहन माध्यम के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवा समूहों और फिटनेस समुदायों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से साइकिलिंग और शारीरिक गतिविधियों को अपनाने का संकल्प लिया तथा स्वस्थ, हरित और सक्रिय दिल्ली के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें