मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री सूद ने विकासपुरी में स्वच्छता व्यवस्था का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मंत्री सूद ने विकासपुरी में स्वच्छता व्यवस्था का किया निरीक्षण

नई दिल्ली। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या–107 में डीएवी पब्लिक स्कूल के सामने और पीएम सोसायटी के समीप स्वच्छता व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने एफसीटीएस सहित क्षेत्र की अन्य स्वच्छता व्यवस्थाओं की स्थिति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।निरीक्षण के बाद शहरी विकास मंत्री ने कहा की उन्होंने नगर निगम के उपायुक्त को निर्देश दिए हैं कि दोनों स्थानों के कूड़ा ढलावों के सामने शीघ्र व्यू-कटर लगाए जाएं। सूद ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के उपायुक्त को यह भी निर्देश दिए कि डीएवी पब्लिक स्कूल एवं पीएम सोसायटी के सामने स्थित दोनों कूड़ा ढलावों को रिहायशी क्षेत्र से हटाकर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए स्टडी कर संभावित स्थान की तलाश करें। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार द्वारा एमसीडी को वित्तीय रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए 175 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जा चुका है। इसके अतिरिक्त एमसीडी को 500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता प्रदान करने संबंधी प्रस्ताव दिल्ली सरकार के कैबिनेट में विचाराधीन है।सूद ने कहा कि दिल्ली में धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने तथा सड़कों की वैज्ञानिक पद्धति से सफाई करने के लिए दिल्ली के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन उपलब्ध कराई जा रही है। इससे न केवल सफाई कार्य तेजी से होगा, बल्कि कम मानव संसाधन में अधिक प्रभावी परिणाम प्राप्त किए जा सकेंगे। शेष मानव संसाधन का उपयोग अन्य आवश्यक सेवाओं में किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे शहर की जनसंख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे कचरे का उत्पादन भी बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में कचरे का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित निपटान अत्यंत आवश्यक है, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।सूद ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार स्वच्छता को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि नागरिक सुविधाओं और जनस्वास्थ्य से जुड़ी सर्वोच्च प्राथमिकता मानती है। दिल्ली के प्रत्येक क्षेत्र में स्वच्छता सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन किया जा रहा है। जमीनी स्तर पर किए जा रहे निरीक्षणों का उद्देश्य व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति की समीक्षा कर दिल्ली वालों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें