मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

सोनी ग्रुप ने जी एंटरटेनमेंट के साथ विलय समझौता रद्द किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 22 जनवरी। सोनी ग्रुप ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज

लिमिटेड (जी) के साथ 10 अरब अमेरिकी डॉलर के विलय समझौते को रद्द कर दिया

है। सोनी ग्रुप ने इस संबंध में जी को पत्र भेजकर विलय प्रक्रिया को समाप्त

करने जानकारी दी है। सोनी के इस फैसले से पिछले दो साल से जारी विलय की

प्रक्रिया खत्म हो गई है।

जी एंटरटेनमेंट ने सोमवार को

रेग्युलेटरी फाइलिंग में बताया कि कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट ने जी

एंटरटेनमेंट के साथ होने वाले विलय समझौते को समाप्त कर दिया है। जी के

मुताबिक सोनी ने जी एंटरटेनमेंट से टर्मिनेशन फ़ीस के तौर पर 748 करोड़

रुपये की मांग की है। सोनी और जी के बीच होने वाले इस समझौते से 10 अरब

अमेरिकी डॉलर का मीडिया उद्यम बनकर खड़ा होने की उम्मीद थी।

सोनी

ग्रुप कॉर्पोरेशन ने 22 दिसंबर, 2021 को इस समझौते का ऐलान किया था। सोनी

ने जी के साथ इस समझौते को खत्म करने की वजह विलय समझौते की शर्तों को पूरा

नहीं करना बताया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें