मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह ने पार्टी छोड़ने का किया ऐलान, कहा- लालू परिवार ने दिया धोखा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह ने पार्टी छोड़ने का किया ऐलान, कहा- लालू परिवार ने दिया धोखा

प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह ने पार्टी छोड़ने का किया ऐलान, कहा-

लालू परिवार ने दिया धोखा

पटना ।सारण में राजद को बड़ा झटका लगा है। प्रभुनाथ सिंह के पुत्र ने राजद छोड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ राजद के नेताओं ने नाइंसाफी की है। अगर चुनाव हारना मेरा कसूर था तो लालू की बेटी भी चुनाव हारी थी। फिर उसे क्यों टिकट दिया गया। यह सवाल आज कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान रणधीर सिंह ने राजद के पदाधिकारी से पूछा है। साथ ही 28 अप्रैल को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनके निर्णय पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। बताते चले कि सारण प्रमंडल के बड़े नेताओं में शुमार प्रभुनाथ सिंह के पुत्र रणधीर सिंह को राजद ने महाराजगंज से टिकट से बेदखल कर दिया है। यह सीट कांग्रेस की झोली में डाल दिया है। जिससे बौखलाए रणधीर ने आज कार्यकर्ताओं की बैठक की और राजद प्रमुख को खूब खरी खोटी सुनाई। रणधीर सिंह ने कहा कि 28 अप्रैल को कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक होगी। जिसमें यह फैसला लिया जाएगा कि हम निर्दलीय चुनाव लड़े या नहीं। रणधीर सिंह ने लालू परिवार और राजद को जिम्मेवार बताया है। उन्होंने कहा कि राजद कांग्रेस को यह सीट नही देना चाहती तो नही देती। लेकिन जान बूझ कर मुझे चुनाव से हटाया गया है और यह सीट कांग्रेस के खाते में दे दिया गया। रणधीर सिंह ने कहा की अगर मेरा दोष पिछला चुनाव हारना था तो लालू की बेटी भी चुनाव हारी थी तो उन्हें क्यो टिकट दिया गया। आज मशरक में कार्यकर्ता सम्मेलन कर प्रभुनाथ सिंह के पुत्र ने राजद से बगावत की बिगुल फूंक दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें