मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

बेटे ने ईंट से प्रहार कर की अपनी मां की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बेटे ने ईंट से प्रहार कर की अपनी मां की हत्या

धौलपुर। पूर्वी राजस्थान के धौलपुर जिले में मां और बेटे के पवित्र रिश्ते को तार-तार करते हुए एक कलियुगी बेटे से ईंट का प्रहार कर अपनी ही मां की हत्या कर दी। धौलपुर जिले के राजाखेडा उपखंड क्षेत्र के गांव बसई घीयाराम में बुधवार तडके मां और बेटे के बीच में किसी बात पर कहासुनी के बाद में यह वारदात हुई। वारदात के बाद में मौके पर पंहुची पुलिस ने आरोपित बेटे को हिरासत में लिया है।राजाखेडा थाना प्रभारी गंभीर सिंह ने बताया कि राजाखेडा थाना इलाके के गांव बसई घीयाराम में संजय कुमार की अपनी मां सोनर्दई के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी बात पर गुस्साए संजय ने बुधवार सुबह ईंट से अपनी मां सोनदेई के सिर पर कई प्रहार किए। जिससे करीब 55 साल की सोनदेई की मौके पर ही मौत हो गई। संजय के गुस्से को देखते हुए मौके पर मौजूद ग्रामीणों में से कोई भी सोनदेई को बचाने नहीं आया। पुलिस ने संजय को हिरासत में लिया है तथा पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने मृतका सोनदेई के शव को राजाखेडा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक पडताल में आरोपित संजय के मानसिक रुप से बीमार होने तथा बीते करीब दो साल से उसका इलाज चलने की बात भी सामने आई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें