मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब को कुछ लोगों ने अपना एटीएम समझ रखा है : स्वाति मालीवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पंजाब को कुछ लोगों ने अपना एटीएम समझ रखा है : स्वाति मालीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को एक फिर से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि पंजाब को कुछ लोगों ने अपना एटीएम समझ रखा है। उन्होंने रेत खनन, ट्रांसफर-पोस्टिंग और रियल एस्टेट के बारें में भी बताया।मालीवाल ने पोस्ट में कहा कि इस लूट को रोकना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। जगह-जगह खुलेआम रेत खनन हो रहा है, ट्रांसफर पोस्टिंग में भ्रष्टाचार है। पंजाब के लोग और कई विधायक इस पर नाराज हैं। अरविंद केजरीवाल ने अपने सहयोगी विभव कुमार को पंजाब के मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है। जब से अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में हार का सामना करना पड़ा है, वह अपनी राजनीति को जिंदा रखने के लिए पंजाब जाने की योजना बना रहे हैं।उल्लेखनीय है कि स्वाति मालीवाल अक्सर अरविंद केजरीवाल के कार्यों की आलोचना करती है। उन्होंने कालकाजी विधानसभा चुनाव में आतिशी के डांस करने की भी आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी दिग्गज नेता अपनी साख नहीं बचा पाए, ऐसे में आतिशी अपनी जीत का जश्न कैसे मना सकती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें