मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

कुपवाड़ा मुठभेड़ में आतंकवादी मारा गया, एक जवान का सर्वोच्च बलिदान, अधिकारी सहित चार जवान घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कुपवाड़ा मुठभेड़ में आतंकवादी मारा गया, एक जवान का सर्वोच्च बलिदान, अधिकारी सहित चार जवान घायल

कुपवाड़ा। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के करीब माछिल सेक्टर में सेना ने घुसपैठ को विफल करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया। इस दौरान घायल मेजर रैंक के एक अधिकारी समेत चार भारतीय सैनिकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया गया है कि इस घटना में मेजर रैंक के एक अधिकारी समेत पांच जवान घायल हुए। इनमें से एक जवान का बलिदान हो गया। सुरक्षाबलों को शनिवार सुबह माछिल सेक्टर की कामकारी पोस्ट पर कुछ संदिग्ध हलचल दिखी थी। इसके बाद सतर्क जवानों ने भारतीय सीमा की तरफ तेजी से बढ़ रहे आतंकियों को ललकारा तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाब देना शुरू किया। मुठभेड़ शुरू होते ही सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान मेजर रैंक के एक अधिकारी समेत पांच भारतीय सैनिक घायल हो गए। उन्होंने तत्काल घटनास्थल से निकाला गया पर उनमें से एक सैनिक बलिदान हो गया है। घायल जवानों को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया है। क्षेत्र में आतंकरोधी अभियान जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें