मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : नक्सल मुठभेड़ में घायल जवान ने कहा, ठीक होते ही और मारूंगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर, । नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल एसटीएफ के जवान कैलाश नेताम

ने रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कहा कि ठीक होते ही और

मारूंगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

नारायणपुर जिले में नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने राजधानी रायपुर

के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घायल जवानों

से उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री साय उनसे जब घटना की जानकारी ले रहे थे

तब एसटीएफ के घायल जवान कैलाश नेताम ने बताया कि ठीक होते ही और मारूंगा।

यह सुनते ही मुख्यमंत्री गर्व से भर गए। उन्होंने कहा कि मां भारती के इन

वीर जवानों से हमें हौसला मिलता है। घायल होकर भी यह जज्बा भारत के बलिदानी

वीरों की परंपरा है, जिन्होंने कभी देश को झुकने नहीं दिया। एसटीएफ के एक

अन्य घायल जवान लेखराम नेताम के ऑपरेशन थियेटर में होने के कारण

मुख्यमंत्री उनसे मुलाकात नहीं कर पाए, लेकिन डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य

की जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री ने बीते दिनों बीजापुर में नक्सली हमले

में घायल एक अन्य डीआरजी के जवान लच्छु कढ़ती से भी मुलाकात कर उनका हालचाल

जाना।

मुख्यमंत्री ने जवानों की हौसला बढ़ाते हुए उनके

शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के लिए

निर्देश भी दिए। इस मौके पर विधायक मोतीलाल साहू और पुलिस महानिदेशक अशोक

जुनेजा मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें