मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

मैक्सिको में सबसे पहले दिखा सूर्यग्रहण, 4 मिनट 11 सेकंड के लिए छा गया अंधेरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मैक्सिको

सिटी । इस साल के पहले पूर्ण सूर्यग्रहण को दुनिया में

सबसे पहले मैक्सिको के मजैटाइन शहर में देखा गया। मैक्सिको के स्थानीय समय

के अनुसार, सुबह 11:07 बजे पूर्ण सूर्यग्रहण का नजारा दिखा। इस कारण

मैक्सिको का प्रशांत तट पूरी तरह से अंधेरे के आगोश में समा गया। दिन में

रात जैसे मंजर का अहसास हुआ।

यह सूर्यग्रहण भारत को छोड़कर

मैक्सिको, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, जमैका, आयरलैंड, इंग्लैंड के उत्तर

पश्चिम क्षेत्र, क्यूबा, डोमिनिका, कोस्टा रिका, पश्चिमी यूरोप, फ्रेंच

पोलिनेशिया, पेसिफिक, अटलांटिक और आर्कटिक में भी दिखा। भारतीय समयानुसार,

यह आठ अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू हुआ और इसका समापन 09 अप्रैल

को तड़के 2 बजकर 22 मिनट पर हुआ। इसकी कुल अवधि 5 घंटे 10 मिनट रही। इस

दौरान 4 मिनट 11 सेकंड के लिए आसमान में अंधेरा छा गया।

इस लौकिक

क्षण को देखने के लिए उत्तरी अमेरिका में जगह-जगह लोगों का तांता लगा रहा।

लोगों ने प्रकाश को कुछ क्षण के लिए डूबते देखा। साथ ही इसके बाद एक चमकदार

अंगूठी के रूप में प्रकाश के पुनर्जन्म के साक्षी बने। कार्लटन

विश्वविद्यालय के हनिका रिजो ने कहा है कि यह पूर्ण सूर्य ग्रहण ब्रह्मांड

में हमारे स्थान को प्रतिबिंबित करने का विशेष क्षण रहा। वैज्ञानिक लंबे

समय से सूर्य के जन्म और सौर मंडल के गठन से जुड़े चमत्कारों का अध्ययन कर

रहे हैं। रिजो के अनुसार, मैग्मा महासागर के जमने का समय निर्धारित करने का

प्रयास करने वाले अध्ययन सूर्य के जन्म के बाद 10 से 15 करोड़ वर्ष के बीच

की आयु प्रदान करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें