मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि का गुरुवार को होगा सीधा हस्तांतरण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर, । प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई

राशि का गुरुवार को पेंशनर्स के खातों में सीधा हस्तांतरण होगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 27 जून को झुंझुनूं में बढ़ी हुई राशि का

पेंशनर्स के खातों में डीबीटी करेंगे। इस दौरान शर्मा लाभार्थियों से संवाद

भी करेंगे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने

बताया कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास सबका विश्वास की

भावना से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति व उनके परिवार को राज्य

सरकार की सुविधाओं से लाभान्वित करने को प्रतिबद्ध है और आगे भी सरकार लोक

कल्याण के कार्य जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के

विजन विकसित भारत व विकसित राजस्थान का संकल्प भी पूरा करेंगे।

कार्यक्रम

में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत

बढ़ी हुई राशि का एक साथ सीधा हस्तांतरण लाभार्थियों के खाते में किया

जाएगा। उन्होंने बताया कि 88.44 लाख लाभार्थियों के खाते में 1038.55 करोड़

रुपये की राशि डीबीटी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि एक अप्रैल 2024

से पेंशन राशि 1000 से बढ़ाकर 1150 रुपये दी जा रही है। विभाग द्वारा

मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान

पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना, लघु एवं

सीमान्त वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय

वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना तथा

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

गहलोत

ने बताया कि राज्य सरकार बुजुर्गों व जरूरतमंदों को पेंशन देकर उन्हें

आर्थिक सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही है तथा तथा समाज के वंचित एवं पिछड़े

वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें