मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर मंदिर हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत, कई लोग बचाए गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
इंदौर मंदिर हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत, कई लोग बचाए गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Indore Temple Tragedy: डिजास्टर मैनेजमेंट एक्सपर्ट अंजलि क्वात्रा ने कहा कि प्रशासन ने तेजी से रिस्पॉन्स किया है, लेकिन बड़ा सवाल है कि धार्मिक स्थानों पर हर बार ही ऐसे हादसे क्यों होते हैं.

Indore Temple Collapse: मध्य प्रदेश के इंदौर में रामनवमी पर श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी की छत धंसने से हादसा हो गया. इसमें 25 से ज्यादा लोग बावड़ी में गिर गए. बताया जा रहा है कि अब तक इनमें से 10 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर कलेक्टर इंदौर कमिश्नर से फोन पर चर्चा कर रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय, इंदौर जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क में है. इंदौर पुलिस के आला अधिकारी, जिला प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद है.

वहीं हादसे को लेकर सीएम शिवराज सिहं चौहान ने कहा, ''हम सब पूरी ताकत से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं. मैं लगातार संपर्क मे हूं. अभी तक 10 लोग निकाले गए हैं, 10 लोग अभी और अंदर हैं. हमने बेहतर से बेहतर संसाधन लगाए हुए हैं, लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. 19 लोगों की जानकारी मैंने आपको दी है, अंदर फंसे सभी लोगों को निकालने में कामयाब होंगे. अभी तक कोई दुर्भाग्यपूर्ण खबर नहीं है.''

डिजास्टर मैनेजमेंट एक्सपर्ट अंजलि क्वात्रा ने कहा, ''प्रशासन ने तेजी से रिस्पॉन्स किया है, यह अच्छी बात है. लेकिन बड़ा सवाल है कि धार्मिक स्थानों पर हर बार ही ऐसे हादसे क्यों होते हैं. हम पहले से तैयारियां क्यों नहीं करते? जहां हादसा हुआ है वो बेहद संकरी जगह है लेकिन फिर भी प्रशासन ने तेजी दिखाई है. स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में मदद कर रहे हैं.

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी और छत ज्यादा लोगों का बोझ नहीं सहन कर सकी और हादसा हो गया. वहीं अब तक कई लोगों को बावड़ी से निकाला जा चुका है. साथ ही प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया है.

अब तक 10 लोग निकाले गए

हादसे की जानकारी देते हुए सीएम शिवराज सिहं चौहान ने कहा कि हम सब पूरी ताकत से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं. मैं लगातार संपर्क मे हूं. अभी तक 10 लोग निकाले गए हैं, 10 लोग अभी और अंदर हैं. हमने बेहतर से बेहतर संसाधन लगाए हुए हैं, लगातार प्रयास किए जा रहे हैं

30/03/2023 14:54:19

फंसे लोगों की सकुशल निकलने की कामना करता हूं- राजनाथ सिंहवहीं इंदौर हादसे को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बावड़ी में फंसे लोगों की सलामत बाहर निकलने की दुआ की है. उन्होंने लिखा कि इंदौर (मध्य प्रदेश) में हुई दुर्घटना से मुझे गहरी वेदना की अनुभूति हुई है. प्रदेश सरकार द्वारा बड़ी तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है. जो लोग इस दुर्घटना में अभी भी फंसे हुए हैं मैं उनके सकुशल होने की ईश्वर से कामना करता हूं.

30/03/2023 14:48:41

ज्यादा लोगों का वजन नहीं झेल सकी छतघटनास्थल पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी और छत ज्यादा लोगों का बोझ नहीं सहन कर सकी.

30/03/2023 14:37:16

पीएम मोदी ने ली हादसे की जानकारीइंदौर हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीएम शिवराज से जानकारी ली. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि इंदौर में हुए हादसे से बेहद आहत हूं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की और स्थिति की जानकारी ली. राज्य सरकार बचाव और राहत कार्य में तेजी से आगे बढ़ रही है. मेरी प्रार्थना उन सभी प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ है.

30/03/2023 14:20:53

हम पूरी ताकत से जुटे- CM शिवराज

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें