जयंत सिन्हा के बाद अब राज सिन्हा को बीजेपी ने जारी किया नोटिस, दो दिनों के भीतर मांगा स्पष्टीकरण

जयंत सिन्हा के बाद अब राज सिन्हा को बीजेपी ने जारी किया नोटिस, दो दिनों के भीतर मांगा स्पष्टीकरण
राची : हजारीबाग के मौजूदा सांसद जयंत सिन्हा के बाद अब भाजपा ने धनबाद विधायक राज सिन्हा समेत पांच मंडल अध्यक्षों को भी नोटिस जारी किया है। महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने उन्हें पत्र लिखते हुए कहा है कि धनबाद लोकसभा सीट से जब से टुल्लू महतो को प्रत्याशी बनाया गया है तब से संगठनिक और चुनावी कार्यों में उनकी रुची नहीं दिख रही है। राज सिन्हा को भेजे एक पत्र में बीजेपी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा है कि क्षेत्र के चौक चौराहें पर उनकी ओर से हमेशा पार्टी के खिलाफ नकारात्मक बातें बोली जा रही है। इससे जनता के बीच गलत संदेश जा रहा है। इस कारण बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार नोटिस भेजा गया है। इसके साथ ही बीजेपी महामंत्री ने अपने पत्र में राज सिन्हा को दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का आदेश जारी करते हुए कहा है कि क्यों ना उन्हें पार्टी की सदस्यता से निलंबित किया जाए।





