मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

टीएमसी के गुंडे लड़कियों का अपहरण कर रहे हैं: स्मृति ईरानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 12 फ़रवरी । पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुई हिंसा को

लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला

है।

सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में

स्मृति ईरानी ने कहा कि टीएमसी के गुंडे लड़कियों का अपहरण कर रहे हैं।

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि ममता बनर्जी टीएमसी कार्यकर्ताओं को यह

इजाजत कैसे दे रही हैं कि वो घर-घर जाकर महिलाओं को प्रताड़ित कर रहे हैं।

पुलिस भी संदेशखाली हिंसा में मौन है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि आज

संदेशखाली में पीड़ित महिलाओं ने प्रेसवार्ता की लेकिन उनकी आवाज को दबाने

के लिए वहां धारा 144 लगा दी गई। उन्होंने पूछा कि हम नागरिक के रूप में

मूकदर्शक बने रह सकते हैं? यह कौन आदमी है, जिस पर संदेशखाली की महिलाओं ने

बंगाली हिंदू महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है? अब तक हर

कोई यही सोच रहा था कि शाहजहां शेख (टीएमसी नेता) कौन हैं? अब, जिस सवाल

का जवाब ममता बनर्जी को देना है वह है - शाहजहां शेख कहां हैं?''

उल्लेखनीय

है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में स्थानीय

महिलाएं टीएमसी नेताओं द्वारा कथित उत्पीड़न और यातना के खिलाफ विरोध

प्रदर्शन कर रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें