मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

संदेशखाली में राज्य की मुख्यमंत्री के संरक्षण में महिलाओं का हो रहा शोषण- स्मृति ईरानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नारी शक्ति को केन्द्र में रखकर देश के विकास की बात करते हैं तो दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में राज्य की महिला मुख्यमंत्री के संरक्षण में ही महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संरक्षण में लोग महिलाओं की उम्र और धर्म के आधार पर पहचान कर उनका शोषण करते हैं। न्यायपालिका का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि अब पीड़ित महिलाओं को न्याय मिलेगा। वे गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में विकसित भारतएम्बेसडर समारोह के बाद मीडिया से बातचीत कर रही थी।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दो सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने कहा , 'जो लोग कहते हैं कि अमेठी गांधी परिवार का गढ़ है, उन्हें उम्मीदवार घोषित करने में इतना समय क्यों लग रहा है? उनके आत्मविश्वास की कमी ही बताती है कि अमेठी अब कांग्रेस का गढ़ नहीं है। अगर वह दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वह चुनाव से पहले ही अमेठी से अपनी हार की घोषणा कर रहे हैं।इससे पहले विकसित भारत समारोह में उन्होंने कहा कि देश में एक बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को केन्द्र में रखकर विकसित राष्ट्र बनाने की ओर अग्रसर है। गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित विकसित भारत एम्बेसडर समारोह में स्मृति ईरानी ने कहा कि इस सभा में आज 5000 महिलाओं की उम्मीद थी लेकिन उनकी भागीदारी दोगुनी रही। आज इन महिलाओं ने घोषणा की है कि वे भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प में योगदान करेंगी। देश 2047 तक विकसित राष्ट्र होगा। विकास के नए मापदंड स्थापित करने में महिलाएं प्रमुख भूमिका निभाएंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें