मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 10 जनवरी को आएंगी बिहार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार में भाजपा नेताओं को और अधिक

प्रशिक्षित किया जायेगा। इस सिलसिले में अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

10 जनवरी को पटना आ रहीं हैं। वे पटना में भाजपा के मीडिया कार्यशाला

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्मृति ईरानी शामिल होंगी।

दरअसल,

लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा अपने स्थानीय नेताओं को हर प्रकार के गुर

सिखाना चाहती है। इसमें मीडिया से कैसे रूबरू होना है, केंद्र सरकार की

योजनाओं को कैसे प्रभावशाली तरीके से पेश करना है, भाजपा से कैसे आम लोगों

को जोड़ना है। इसे लेकर इस कार्यशाला में अहम सुझाव दिए जा सकते हैं। भाजपा

नेताओं को स्मृति ईरानी तमाम मुद्दों पर अहम सुझाव दे सकती हैं।

इस बीच

13 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार आगमन का कार्यक्रम है।

इसके साथ लोकसभा चुनाव को देखते हुए अमित शाह और जेपी नड्डा की भी बिहार के

कई जिलों में जनसभाएं होनी है। इन सबके बीच अब स्मृति ईरानी के आने की खबर

भी लोकसभा के चुनावी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें