मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

मेक्सिको में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 6 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मेक्सिको में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 6 लोगों की मौत

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के सेंट्रल स्टेट ऑफ मेक्सिको में सैन माटेओ एटेंको नगर में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।

राज्य के नागरिक सुरक्षा समन्वयक एड्रियन हर्नांदेज़ रोमेरो ने बताया कि विमान में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें पायलट और सह-पायलट भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

हर्नांडेज कहा कि यह एक निजी जेट विमान था, जिसमें आठ यात्री और दो चालक दल के सदस्य रजिस्टर्ड थे। हालांकि, दुर्घटना के कई घंटे बाद तक केवल सात शव ही बरामद किए जा सके थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान ने एक फुटबॉल मैदान में उतरने की कोशिश की थी, लेकिन पास के एक व्यावसायिक भवन की मेटल की छत से टकरा गया। टक्कर के बाद वहां भीषण आग लग गई। हादसे की जांच की जा रही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि राहत और बचाव दल मौके पर काम कर रहे हैं और लोगों से अपील की गई है कि वे उस क्षेत्र से दूर रहें।

यह दुर्घटना सोमवार को एक औद्योगिक इलाके में हुई, जो टोलुका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 5.7 किलोमीटर दूर है।

यह हवाई अड्डा तोलूका घाटी का एक प्रमुख विमानन केंद्र है।

मेक्सिको के इंफ्रास्ट्रक्चर, कम्युनिकेशंस और ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर हुआ।

सैन माटेओ एटेंको की मेयर एना मुनिज नेरा ने घटनास्थल का दौरा किया और लोगों से फिर अपील की कि वे वहां न जाएं। उन्होंने बताया कि यह विमान जेट प्रो कंपनी का था और जमीन पर किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें