मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

स्लीपर बस पलटी-ड्राइवर की मौत, शादी में जा रहे 20 से अधिक रिश्तेदार घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
स्लीपर बस पलटी-ड्राइवर की मौत, शादी में जा रहे 20 से अधिक रिश्तेदार घायल

अजमेर। शहर में शुक्रवार तड़के एक सड़क हादसे में शादी समारोह में जा रही स्लीपर बस पलट गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि दुल्हन पक्ष के 20 से अधिक रिश्तेदार घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार बस अहमदाबाद से सीकर जा रही थी। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 3:30 बजे आदर्श नगर थाने के सामने हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। हादसे में घायल किरण अग्रवाल ने बताया कि सात मार्च को सीकर में उनकी बहन की बेटी की शादी है। दुल्हन पहले ही सीकर पहुंच चुकी थी, जबकि बाकी रिश्तेदार बस से वहां जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे के समय सभी यात्री सो रहे थे। अचानक जोरदार झटका लगा और बस में चीख-पुकार मच गई, तब उनकी आंख खुली।घायलों के अनुसार बस पलटते समय जोरदार धमाका भी हुआ था। हादसे के बाद कई यात्री बस में फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।सीओ मनीष बड़गुजर ने बताया कि स्लीपर बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल पहुंचाया गया।घटना की जानकारी मिलने पर जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया और अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। कई घायलों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।पुलिस के अनुसार हादसे में बस चालक विजय सिंह (55) निवासी अहमदाबाद की मौत हो गई। प्रारंभिक आशंका है कि चालक को हार्ट अटैक आया हो या फिर नींद की झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई हो।हालांकि जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चालक की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल आदर्श नगर थाना पुलिस ने बस को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।हादसे में अभिषेक अग्रवाल (33), केशवी (2), रेणु (45), बृजमोहन अग्रवाल (56), सुमित अग्रवाल (45), दिनेश प्रसाद (50), किरण (52), बृजमोहन पटेल (20), जीतू महाराज (50), मयूर चौहान (20), दिनेश अग्रवाल (54), आशा मोयल (60), जतिन (25), पायल (30), वंदना (65), खेमचंद अग्रवाल (50), इरल अग्रवाल (20), दिनेश (62), सुनीता (50), हरीश अग्रवाल (60), अंजलि (50), विपिन (50) और उत्सव (20) घायल हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें