मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

चलती बस में ड्राइवर-कंडक्टर के झगड़े के बीच पलटी स्लीपर बस, महिला की मौत; 15 यात्री घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चलती बस में ड्राइवर-कंडक्टर के झगड़े के बीच पलटी स्लीपर बस, महिला की मौत; 15 यात्री घायल

भरतपुर। जिले के सेवर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक निजी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि करीब 15 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी यात्रियों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार धौलपुर से जयपुर जा रही निजी स्लीपर बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसा रात करीब 11 बजे भरतपुर के दारापुर गांव के पास ऊंचा नगला चौकी क्षेत्र में हुआ, जब तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में घायल यात्री सुनील निवासी बानपुर (धौलपुर) ने बताया कि वह अपनी मां गुड्डी के साथ बस में यात्रा कर रहा था। उसके अनुसार बस का चालक और परिचालक कथित रूप से शराब के नशे में थे और चलती बस में किराए को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे।

इसी दौरान चालक तेज गति से बस चला रहा था, जिससे बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह पलट गई।

हादसे के बाद घायलों को एंबुलेंस की सहायता से भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने महिला यात्री गुड्डी को मृत घोषित कर दिया। अन्य करीब 15 घायलों का उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कई घायलों को छुट्टी दे दी गई।

सेवर थाना के एएसआई वृंदावन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही के कारण हादसा होना सामने आया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यात्रियों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद यदि चालक और परिचालक के शराब के नशे में होने या अन्य लापरवाही की पुष्टि होती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें