मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:14 · नई दिल्ली संस्करण

हाई मास्ट लाइट से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 13 यात्री घायल; पांच गंभीर रेफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हाई मास्ट लाइट से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 13 यात्री घायल; पांच गंभीर रेफर

भरतपुर। आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे-21 पर बुधवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। हलैना थाना क्षेत्र में एक स्लीपर बस हाई मास्ट लाइट से टकराकर पलट गई। हादसे में 13 यात्री घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पांच घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भरतपुर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार रात हलैना थाने से महज 150 मीटर की दूरी पर हुआ। मध्य प्रदेश से जयपुर जा रही स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर हाई मास्ट लाइट से टकरा गई और पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाई मास्ट लाइट भी क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और हाईवे सेफ्टी टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और हाईवे सेफ्टी की टीमें मौके पर पहुंचीं और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।घटना में घायल हुए सभी यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से हलैना अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से पांच यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर के लिए रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार हलैना अस्पताल में किया गया।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। टक्कर में बस चालक भी घायल हुआ है।हादसे के बाद आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे-21 पर करीब 30 मिनट तक यातायात बाधित रहा। हाईवे सेफ्टी टीम ने क्रेन की सहायता से बस को सीधा कर सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। पुलिस के अनुसार बस में करीब 50 यात्री सवार थे। जो यात्री सुरक्षित थे, उन्हें दूसरी बसों की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया गया है।हादसे में विनोद (22) निवासी बड़ोदरा, नीरजा (25) निवासी मुरैना, पलक (6) निवासी भिंड, विजेंद्र (20) निवासी मुरैना, हेमलता (40) निवासी मुरैना, दिलीप (45) निवासी भिंड, भीकाराम (35) निवासी भिंड, आकाश (25) निवासी मोहनपुरा और ऊदल सिंह (35) निवासी भिंड घायल हुए हैं। वहीं गिरजा (45), अनुज (13), शिवानी (17), वंदना (45) और कृष्णा (13) गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें भरतपुर रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें