विदिशा: इंदौर से टीकमगढ़ जा रही स्लीपर बस गंजबासाैदा में पलटी, 6 से अधिक यात्री घायल

इंदौर। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में गंजबासाैदा में शनिवार तड़के एक स्लीपर बस अनियंत्रित हाेकर पलट गई। हादसे में छह लाेग घायल बताए जा रहे है। सभी घायलाें काे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के बाद सभी यात्रियाें काे दूसरी बस से रवाना किया गया। जानकारी अनुसार महाकाल ट्रेवल्स की स्लीपर नाइट बस रात्रि में इंदौर से चलकर त्योंदा होते हुए टीकमगढ़ की ओर जा रही थी। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 3 से 3.30 के बीच गंजबासाैदा में त्योंदा शासकीय अस्पताल के पास अंधे मोड पर यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस घटना में 6 से अधिक लोग घायल हो गए। रात का समय हाेने के कारण सभी यात्री साे रहे थे। अचानक हुए हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलने पर त्योंदा थाना प्रभारी बलबीर सिंह गौर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों और पुलिस ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हादसे





