मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

डिवाइडर पार कर पलटी स्लीपर बस, तीन की मौत, 20 से ज्यादा घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डिवाइडर पार कर पलटी स्लीपर बस, तीन की मौत, 20 से ज्यादा घायल

कोटा। शहर के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में नयागांव पुलिया के पास बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा रात में उस समय हुआ जब एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में घुस गई और पलट गई।पुलिस के अनुसार निजी कंपनी की यह बस अहमदाबाद से ग्वालियर-भिंड जा रही थी, जिसमें अधिकांश यात्री मध्यप्रदेश के थे। बस के पलटते ही उसमें सवार यात्री अंदर फंस गए और कई लोग टूटे कांच से बाहर सड़क पर गिर गए। हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई, वे ड्राइवर केबिन में बैठे थे। बस पलटने के दौरान केबिन का फ्रंट मिरर टूट गया और ये लोग सड़क पर गिर गए। उसी समय सामने से आ रहे ट्रॉले ने उन्हें कुचल दिया। मृतकों में से दो की पहचान अभी नहीं हो पाई है।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे तक राहत कार्य चलाकर घायलों को बाहर निकाला। कई यात्री बस के अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। घायलों को कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।हादसे को लेकर अलग-अलग कारण सामने आ रहे हैं। यात्रियों का दावा है कि बस के फ्रंट मिरर पर किसी ने पत्थर मारा था, जिससे चालक घबरा गया और बस का नियंत्रण खो बैठा। वहीं पुलिस के अनुसार सड़क पर अचानक किसी जानवर के आने की आशंका भी जताई जा रही है।जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और बस चालक भी गंभीर रूप से घायल है, जिससे पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।हादसे में घायल यात्रियों ने बताया कि बस अचानक लहराने लगी और कुछ ही क्षणों में पलट गई। अधिकतर यात्री उस समय सो रहे थे, जिससे कई लोग सीटों के नीचे दब गए। कुछ यात्रियों ने कांच तोड़कर खुद को और अपने परिजनों को बाहर निकाला।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें