मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थानः केमिकल फैक्ट्री में छह मजदूर जिंदा जले, ग्रामीणों का शव उठाने से इनकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर । बस्सी थाना इलाके के बैनाड़ा में शनिवार शाम केमिकल

फैक्ट्री में काम कर रहे छह मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि दो लोग

गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा फैक्ट्री में बॉयलर फटने के बाद लगी आग से

हुआ।

मृतकों के परिजनों-ग्रामीणों ने शव उठाने से इनकार कर दिया

है। परिजन मुआवजा, फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई, अवैध फैक्ट्री को बंद

करने और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस-

प्रशासन के अधिकारी समझाइश का प्रयास कर रहे हैं। रविवार सुबह समाचार लिखे

जाने तक शव उठाने पर सहमति नहीं बन पाई थी। पांच जले शव शनिवार शाम से ही

फैक्ट्री रखे हुए हैं। जबकि एक शव सवाई मानसिंह अस्पताल में रखा है।

फैक्ट्री के बाहर देर रात से ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है। हादसे के बाद

से गांव में चूल्हे नहीं जले हैं। दो गंभीर घायलों का एसएमएस अस्पताल में

उपचार चल रहा है।

सहायक पुलिस आयुक्त मुकेश चौधरी ने बताया कि

बस्सी थाना क्षेत्र में स्थित शालीमार फैक्टरी में शनिवार शाम करीब 6:30

बजे बायलर फटने से आग लग गई। हादसे में छह मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई

जबकि गंभीर रूप से झुलसे दो अन्य मजूदरों का सवाई मानसिंह अस्पताल की बर्न

यूनिट में उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर दमकल गाड़ियां और बचाव

दल को मौके पर पहुंचाया गया। दमकल की नौ गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग

पर काबू पाया।

पुलिस उपायुक्त कावेंद्र सिंह सागर के अनुसार मृतकों

की शिनाख्त बैनाड़ा निवासी हीरामल गुर्जर (30), गोकुल हरिजन (35), कृष्ण

गुर्जर (30), मनोहर गुर्जर (32) बिशनपुरा निवासी बाबूलाल मीणा (42) के रूप

में की गई है। बाबूलाल फैक्ट्री में सुपरवाइजर था। वहीं छठा मृतक मथुरा का

रहने वाला है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

जयपुर कलेक्टर प्रकाश

राजपुरोहित ने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है। आग लगने की घटना में

फैक्टरी मालिक से लेकर जिस किसी भी व्यक्ति की लापरवाही सामने आएगी, उसके

खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि बस्सी थाना

इलाके के बैनाडा में आबादी क्षेत्र में शालीमार केमिकल फैक्टरी संचालित हो

रही थी। फैक्टरी में रोड और बिल्डिंग निर्माण में काम आने वाले केमिकल को

बनाया जाता है। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में फैक्टरी को अपनी चपेट

में ले लिया।

फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी मुकेश देव ने

बताया कि बॉयलर फटने से धमाके की आवाज आई। इसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे।

इसी दौरान बॉयलर की चपेट में आने वाले पांच-सात लोग बाहर दौड़ते हुए दिखाई

दिए। जो चिल्लाने लगे, अंदर कई लोग आग की चपेट में हैं। इसके बाद बाहर से

लोगों को बुलाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें