मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

मोहर्रम के ताजिये के पहलाम को संघर्ष में 7 घायल,पुलिस ने स्थिति सम्भाली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोहर्रम के ताजिये के पहलाम को संघर्ष में 7 घायल,पुलिस ने स्थिति सम्भाली

नवादा।नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में ताजिए के पहलाम को लेकर दो गुटों में सोमवार को संघर्ष हो गया। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए ।पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया ।स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि तजिया पहलाम के बाद कुछ लोग वापस आ रहे थे। जिस में विवाद हुआ। लौंद बाजार में रवियो गांव के लोगों के साथ हुई मारपीट में 7 लोग घायल हो गए।घटना में शतीश कुमार, श्रवण कुमार, रामबिलास राजवंशी, सोहन कुमार, बरती देवी, राधा देवी और सुरबिला देवी घायल हुए। मौके पर तैनात पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया।सूचना मिलते ही रजौली एसडीएम स्वतंत्र कुमार सुमन, डीएसपी गुलशन कुमार पहुंचे। साथ ही सिरदला बीडीओ दीपेश कुमार और सीओ अभिनव राज भी मौजूद रहे। थाना अध्यक्ष मोहन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल को तैनात किया गया।घायलों को सिरदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टर उमेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया। घायलों ने लौंद बाजार के सूरज डॉन और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट करने को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।बीडीओ दीपेश कुमार और थाना अध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस लौंद बाजार में गश्त कर रहीं है। मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें