मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

कराची में छह संदिग्ध लुटेरे मुठभेड़ में मारे गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कराची,

22 फरवरी । पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में कल (बुधवार)

अलग-अलग मुठभेड़ में छह संदिग्ध लुटेरे ढेर हो गए। इस दौरान एक किशोर को

गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस बीच कराची पुलिस के सुरक्षा के

तमाम दावों के बीच शाह फैसल कॉलोनी में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर

दी गई।

समाचार पत्र डॉन ने अपनी रिपोर्ट में प्रत्यक्षदर्शियों और

पुलिस के हवाले से इसका विवरण छापा है। रिपोर्ट के अनुसार, कोरंगी इलाके

में दो संदिग्ध लुटेरों को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। इस दौरान

लुटेरों की गोलीबारी में 14 वर्षीय काशन की की मौत हो गई। वह टायर पंक्चर

की दुकान पर काम करता था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि उसे

घायल अवस्था में अस्पताल के बजाय पहले पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इस दौरान

अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मृत्यु हो गई। एसएसपी हसन सरदार के

मुताबिक कोस्ट गार्ड चौरंगी में अवामी कॉलोनी पुलिस और लुटेरों के बीच

मुठभेड़ में रब नवाज को मार गिराया गया। उसके साथी साद को घायल हालत में

गिरफ्तार कर लिया गया। घायल संदिग्ध की भी बाद में मौत हो गई। ईदगाह पुलिस

के मुताबिक, शीशा मार्केट के पास चांद बीबी रोड पर हुई मुठभेड़ में दो

संदिग्ध लुटेरों को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में कांस्टेबल करीम बख्श

घायल हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें