मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

हरसिद्धि, तुरकौलिया व आदापुर सहित 6 थानेदार बदले

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरसिद्धि, तुरकौलिया व आदापुर सहित 6 थानेदार बदले

पूर्वी चंपारण। बताया गया है कि डीआईजी चम्पारण प्रक्षेत्र से सहमति मिलने के बाद उक्त तबादले किये गए हैं। इन थानों में हरसिद्धि में इंस्पेक्टर सर्वेन्द्र कुमार नए एसएचओ बनाये गए हैं। उनका एसटीएफ का तजुर्बा, मुख्यमंत्री से वीरता पुरस्कार सहित 51 हजार की राशि प्राप्त करना एवं डीजीपी से 10 प्रशस्ति पत्र मिलना काम आ गया। पुलिस लाइन से एसआई महेंद्र कुमार को चिरैया थानाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी एलएलबी की डिग्री, संग्रामपुर,हरसिद्धि व आदापुर की थानेदारी को देखते हुए एसपी ने निर्णय लिया। पीपरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार को तुरकौलिया का नया थानेदार बनाया गया है। उन्हें कम्प्यूटर से जुड़ी डिग्री प्राप्त है इसके साथ ही अपराधियो के विरुद्ध उनका बेहतर ट्रैक रिकार्ड है। वही पीपरा मे उनका पूरे दो वर्ष का कार्यकाल सराहनीय रहा है। टेक्निकल सेल में सेवा दे रहे एसआई अम्बेश कुमार को पीपरा एसएचओ बनाया गया है। बीटेक के अलावे उनका टेक्निकल सेल का तजुर्बा काम आया। वही छतौनी के अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार- 3 को राजेपुर व एलटीएफ के सब इंस्पेक्टर धर्मवीर कुमार को आदापुर थाने की जिम्मेवारी दी गई है। उक्त दोनों नए बैच के है जिनका पूर्व का कार्यकाकल देखते हुए एसपी ने भरोसा जताया है। वही पूर्ववर्ती थानेदार को फिलवक्त पुलिस लाइन में योगदान का आदेश दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें