मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री नीतीश ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल की दी सौगात, पटना से राघोपुर के बीच सफर हुआ आसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री नीतीश ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल की दी सौगात, पटना से राघोपुर के बीच सफर हुआ आसान

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना में कच्ची दरगाह से बिदुपुर के बीच बने 6 लेन के गंगा पुल का उद्घाटन किया, जिससे पटना और राघोपुर के बीच सफर आसान हो गया है। इस पुल के बनने से अब राघोपुर के लोगों को साल भर सड़क संपर्क मिलेगा और उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। लोकर्पण के पश्चात मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित 6 लेन गंगा पुल का राघोपुर तक निरीक्षण भी किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल के लोकार्पण से राघोपुर दियारा क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से पूरे वर्ष के लिये सड़क सम्पर्क मिलेगा। इस क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का और तेजी से विकास होगा। आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में मरीजों को भी काफी सुविधा होगी।उन्होंने कहा कि इससे महात्मा गांधी सेतु पर भी यातायात का भार कम हो गया है। उत्तर और दक्षिण बिहार के सम्पर्क के लिये लोगों को एक और वैकल्पिक मार्ग मिल गया है, जिससे आवागमन और सुगम हो गया है। उन्होंने कहा कि इससे पटना शहर में लगने वाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी। इस पुल के निर्माण से पटना शहर के बाहर से ही लोग उत्तर बिहार के विभिन्न जगहों पर आसानी के साथ आवागमन कर सकेंगे। पटना के पूर्वी क्षेत्र के लोगों को भी सुगम यातायात का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमलोग राज्य में गुणवत्तापूर्ण सड़कों एवं पुलों का लगातार निर्माण कर आवागमन को सुगम बना रहे हैं।इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने दीदारगंज में कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल को जेपी गंगा पथ से जोड़नेवाले निर्माणाधीन लिंक पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जेपी गंगापथ परियोजना को दीदारगंज तक पूरा कर लिया गया है। जेपी गंगापथ की तरफ से आने-जानेवाले वाहनों को कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल से सीधा संपर्क बहाल करने के लिए बचे हुए काम को एक माह में तेजी से पूर्ण किया जाए।उल्लेखनीय है कि पटना जिला अन्तर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-30 पर अवस्थित कच्ची दरगाह एवं वैशाली जिला अन्तर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ सख्या-103 पर अवस्थित बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर कुल 19.76 किलोमीटर लम्बाई के 6 लेन ग्रीन फील्ड पुल परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत 9.76 किमी लम्बा पुल तथा 10 किमी लम्बा पहुंच पथों का निर्माण कार्य होना है। इस परियोजना की कुल लागत 4 हजार 988 करोड़ रूपये है।प्रथम चरण में कच्ची दरगाह, पटना से राघोपुर दियारा, वैशाली (कुल लम्बाई 4.57 किमी) का काम पूरा हो चुका है। इस कार्य के पूर्ण होने से राघोपुर दियारा क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से पूरे वर्ष के लिए सड़क सम्पर्क मिल जाएगा। पूर्व में राघोपुर क्षेत्र में नाव से ही आवागमन सम्भव हो पाता था। द्वितीय चरण में हाजीपुर-महनार पथ से चकसिकन्दर तक तथा तृतीय चरण में राघोपुर दियारा से हाजीपुर-महनार पथ का निर्माण किया जा रहा है। अब तक परियोजना की वर्तमान प्रगति 85 प्रतिशत है तथा शेष कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें