मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:00 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार महिला क्रिकेट टीम में किशनगंज की छह बेटियों का चयन, जिले में खुशी की लहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार महिला क्रिकेट टीम में किशनगंज की छह बेटियों का चयन, जिले में खुशी की लहर

किशनगंज : किशनगंज जिले के लिए खेल जगत से एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। आगामी टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार महिला क्रिकेट टीम में जिले की छह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

एक साथ छह महिला खिलाड़ियों का राज्य टीम में चयन जिले के क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस सफलता से खेल प्रेमियों, अभिभावकों और क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।

जानकारी के अनुसार अंडर-19 वर्ग में तानिया, श्रुति, मुस्कान और लक्खी कुमारी को बिहार महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली है। वहीं अंडर-15 वर्ग के लिए सिया चौहान और साक्षी साहा का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों ने अपने निरंतर अभ्यास, मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।

जिला क्रिकेट संघ से जुड़े लोगों का कहना है कि यह सफलता केवल खिलाड़ियों की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि जिले में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए किए गए सामूहिक प्रयासों का भी परिणाम है।

विशेष रूप से किशनगंज जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्षा संगीता जैन और उपाध्यक्ष मोताहेरा जबी की भूमिका को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों पदाधिकारियों ने महिला क्रिकेटरों को प्रशिक्षण, संसाधन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहा है।

जिला क्रिकेट संघ के सचिव तबरेज आलम सहित अन्य पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे किशनगंज जिले के लिए गर्व का विषय है। आने वाले समय में जिला महिला क्रिकेट का एक मजबूत केंद्र बनकर उभर सकता है और यहां की खिलाड़ी राज्य ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें