मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

नगर परिषद में सफाईकर्मी को नोटिस, संविदा रद्द करने की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नगर परिषद में सफाईकर्मी को नोटिस, संविदा रद्द करने की चेतावनी

सीवान। नगर परिषद सीवान में कार्यरत एक दैनिक सफाईकर्मी को सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों में कथित बयानबाजी को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सीवान नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र में कर्मचारी पर उच्च अधिकारियों के संबंध में आपत्तिजनक एवं अनर्गल बयान देने का आरोप लगाया गया है।जारी पत्र के अनुसार, मानवबल उपलब्ध कराने वाली एजेंसी “सर्जिकल सेक्युरिटी एण्ड कन्सलटेंसी प्रा. लि.” के आवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। नोटिस में कहा गया है कि सफाईकर्मी जाफर अली द्वारा दिए गए बयान सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों में व्यापक रूप से प्रसारित हुए, जिससे प्रशासनिक छवि धूमिल हुई है तथा सरकारी कार्यों की गरिमा प्रभावित हुई है।नगर परिषद प्रशासन ने इसे सेवा अनुशासन, संविदा की शर्तों और शासकीय मर्यादा के प्रतिकूल बताया है। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि संबंधित कर्मी 24 घंटे के भीतर अपने बयान के समर्थन में तथ्यात्मक साक्ष्य एवं स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए संविदा रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।इस नोटिस के बाद नगर परिषद में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। मामले को लेकर कर्मचारियों और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति भी देखी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें