मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

सिवान हत्याकांड : पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी छोटू यादव गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिवान हत्याकांड : पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी छोटू यादव गिरफ्तार

सिवान। बिहार के सिवान में भाजपा नेता के रिश्तेदार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान छोटू यादव के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल होने के बाद फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिवान पुलिस ने जानकारी दी कि टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीपुर आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। साथ ही, घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच एफएसएल टीम की ओर से कराई गई।

घटना के त्वरित जांच के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम की ओर से तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और सूचना के आधार पर हत्याकांड में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान करते हुए छोटू यादव को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि रोड पर साइड लेने के क्रम में विवाद हुआ था। इस घटना में उसके अलावा तीन अन्य अपराधी भी शामिल थे। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम की ओर से छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर अपराधियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। इस क्रम में छोटू यादव भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम की ओर से जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें छोटू यादव के पैर में गोली लग गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भाजपा नेता के रिश्तेदार चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष कुमार सिंह के साथ तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीपुर आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास रास्ते में अन्य परिजनों का इंतजार करते समय लगभग शाम 6:30 बजे उनकी गाड़ी की दूसरी कार से हल्की टक्कर हो गई। इसके बाद शुरू हुआ मामूली विवाद जल्द ही बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हर्ष कुमार सिंह को कई गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें